By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बकसंडा पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Swatva
Last updated: February 23, 2026 11:36 am
By Swatva 159 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में, विद्वान प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले के अकबरपुर प्रखंड बकसंडा पंचायत भवन परिसर में NALSA (Legal Services to the Workers in the Unorganized Sector) Scheme-2015 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अमन जैन तथा पी०एल०वी० श्री रवि रंजन ने बकसंडा ग्राम पंचायत के आमजन एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। अपने संबोधन में डिफेंस काउंसिल के सदस्य श्री अमन जैन ने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों के बीच कानून की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है। कानून की जानकारी के अभाव में लोग परेशान होते हैं तथा उनका भयादोहन किया जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और उन्हें शोषण से बचाने में सहयोग दें।

श्री अमन जैन एवं श्री रवि रंजन ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में वे सभी प्रतिष्ठान/इकाइयाँ शामिल होती हैं जो संगठित क्षेत्र के बाहर हैं तथा जिनके लिए रोजगार की शर्तें एवं नियम कानून द्वारा नियंत्रित नहीं होते। यहाँ श्रमिकों को सामान्यतः पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि या चिकित्सा सुरक्षा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होतीं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सुरक्षा एवं लाभ प्रदान करने हेतु कई पहल की गई हैं, जैसे—ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, लेबर कार्ड योजनाएँ तथा अंतर्राज्यीय प्रवासी पारिश्रमिक अधिनियम, 1979, जो प्रवासी मजदूरों के शोषण को कम करने एवं उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार हेतु बैठक आयोजित

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय Mediation 2.0 “For the Nation” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से सरल एवं सुलभ समाधान उपलब्ध कराना है। यह अभियान न्यायालय की जटिल प्रक्रिया के स्थान पर संवाद एवं सहमति से समाधान को प्राथमिकता देता है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा संभव हो सके। पक्षकार ऑनलाइन, ऑफलाइन तथा हाइब्रिड मोड में उपस्थित होकर आपसी संवाद से मामलों का समाधान करा सकते हैं।

- Advertisement -

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान उन मामलों को कवर करता है जिनमें समझौते की संभावना अधिक होती है। इसमें परिवार वाद, क्लेम वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मुकदमे, बंटवारा सूट, मकान मालिक-किरायेदार विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि जुलाई माह में मामलों की पहचान कर पक्षकारों को सूचना दी जाएगी तथा मामलों को मध्यस्थों को सौंपा जाएगा, जहाँ मध्यस्थ अधिवक्ता पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर मामलों का निपटारा कराएंगे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NALSA, Nawada news, नई दिल्ली, नवादा, बकसंडा पंचायत, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च

अरवल- यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन कोर्डिनेशन टीम अरवल की पटना में आयोजित…

By Swatva
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
बिहारी समाज

NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई

पटना : पटना के बहुचर्चित नीट छात्रा मामले के मुख्य आरोपी मनीष…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक

नवादा : समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में…

By Swatva
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
अपराध

फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक बहू की खौफनाक करतूत से हर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?