नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड जदयू अध्यक्ष चुनाव को लेकर पर्वेक्षक व चुनाव प्रभारी के देखरेख में बैठक आयोजित किया गया। बैठक हाई स्कूल चौक स्थित भवन में जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सर्व सम्मति से मँझौली निवासी उप प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सुमन उर्फ़ छोटू यादव जी को प्रखंड यदयू अध्यक्ष पद के लिये चयन किया गया। जदयू प्रदेश महासचिव ने नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सिरदला प्रखंड के तमाम जदयू पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओ पर विशेष ध्यान देने व उन्हें भी पार्टी के गतिविधि की जानकारी दिये जाने का अग्रह किया।
मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया बड़गांव गयाचंद्र भूषण, पर्वेक्षक नरेंद्र कुमार, नितीश कुमार दांगी जदयू मीडिया सेल अध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा, मिथलेश रावत, बीरेंद्र कुमार, लालकेशर कुशवाहा, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, उप प्रमुख सिम्पी कुमार, चंद्रवती कुमारी, उषा कुमारी, बिनोद कुशवाहा समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट