नवादा : जिले के बुधवारा पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग होने से गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा जांच के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग आरंभ कर दी है ।ग्रामीणों का आरोप है कि ठीकेदार द्वारा जान बुझ कर घटिया सामग्री से भवन का निर्माण किया जा रहा है जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में भवन कब किसकी जान ले ले कहना मुश्किल है।
ग्रामीण अधिवक्ता संत शरण शर्मा, कैलाश सिंह, पवन कुमार आदि ने समाहर्ता से भवन निर्माण की गुणवत्ता व सामग्री की जांच कर कार्य आरंभ कराने की गुजारिश करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा न हुआ तो कार्य पर रोक लगा दिया जाय ताकि कोई यह न कह सके कि रंगदारी न देने के कारण कार्य बाधित किया जा रहा है। कमोवेश इसी प्रकार की स्थिति भवनपुर पंचायत सरकार भवन व पैक्स भवन निर्माण में देखा जा रहा है जिसकी जांच तक नहीं करायी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट