नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना के बिशनपुर से पूरब दिऔरा बहियार स्थित पइन के पास चल रही अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मौके पर देसी चुलाई शराब का निर्माण और पैकिंग कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान करीब 85 लीटर देसी चुलाई शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। साथ ही लगभग 200 लीटर महुआ का मीठा घोल मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट