नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा मोड़ के पास एनएच 82 पर हुई पथ दुर्घटना में तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। दुर्घटना इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से तीन युवक नरहट की ओर से तेज रफ्तार आ रहे थे। कटघरा मोड़ के पास अचानक बाइक 20 फीट दूर गड्ढे में गिर गई जिससे तीनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। दुर्घटना इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव पहचान का हरसंभव प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सका। एक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ जिसपर राजेश मांझी रिउला, गया अंकित है जिसके आधार पर पुलिस परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव सुरक्षित रखा जायेगा। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित थाना ले जाया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट