नवादा : जिले के पुराने नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरोध में जोरदार नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि उपस्थित थे, वहां यूथ कांग्रेस द्वारा टी-शर्ट खोलकर किए गए अशोभनीय प्रदर्शन के खिलाफ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री प्रमोद कुमार चुन्नू जी, श्री प्रताप रंजन जी, जिला महामंत्री श्री अरविंद गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार भोली जी, श्री मुकेश कुमार जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री विश्वास सिंह विशु जी, श्री तरुण राजवंशी जी, श्री अजय कुमार वर्मा जी, श्री नरेंद्र कुमार जी, मंडल अध्यक्ष श्री हर्षिकेश कुमार जी, श्री मति शिवरानी जी, श्री आलोक कुमार जी, श्री महेश फ़ूही जी सहित युवा मोर्चा एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट