नवादा : सदर प्रखंड जदयू के सांगठनिक चुनाव नहर पर के उत्सव मैरेज हॉल में संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हीरा लाल साव एवं प्रखंड पर्यवेक्षक शशि कुमार शेष के देख रेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से नवल प्रसाद चौहान को पुनः प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।
निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में नवादा के विधायक श्रीमती विभा देवी जी के हाथों श्री चौहान को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। खुशी के मौके पर ब्रजेन्द्र कुशवाहा, जयशंकर चंद्रवंशी, प्रिंस प्रभात दांगी, नरेंद्र यादव, कुश चौहान, सिया शरण सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता ने माला पहना कर एवं गुलाल लगाकर बधाई दिया।
भईया जी की रिपोर्ट