नवादा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट( हेमन ट्रॉफी) के लिए नवादा टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम के चयनकर्ता पूर्व खिलाड़ी सुभाष प्रसाद एवं विकास कुमार ए डिवीजन लीग के प्रदर्शन के आधार पर टीम की घोषणा की।
टीम का कप्तान दीपक कुमार को बनाया गया है।दीपक के अलावा नवादा टीम में विवेक रंजन, सुदर्शन सिंह ,सुमन सौरभ,आदर्श पांडे, योगेश पटेल, हर्ष मान,अमन आर्यन,अर्सलान शाहिद, कुमार सौरभ, निशांत कुमार, मोहम्मद इनायत,ऋतिक शर्मा ,अर्नव यादव,अनुराग कुमार एवं सागर कुमार को टीम में जगह दिया गया है.
इनके अलावा सीनियर कैंप में शामिल सभी खिलाड़ी स्टैंडबाई के रूप में रहेंगे। नवादा का पहला मैच नालंदा से पावापुरी में खेला जाएगा। इस ग्रुप में नवादा के अलावा गया नालंदा एवं शेखपुरा की टीम है। मैच 50 ओवर का होगा। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बिहार क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट