नवादा : जदयू प्रदेश कार्यालय पटना के संगठन निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के कौआकोल प्रखण्ड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। राजस्व कचहरी भवन दरावां में सम्पन्न हुए चुनाव में बड़ी संख्या में उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से दरावां पंचायत के कलौध गांव निवासी युवा नेता व 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चयन किया। चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार की मौजूदगी में संगठन के प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराया।
प्रत्याशी के रूप में एक मात्र नाम दिलीप कुमार कुशवाहा का आया, जिसका प्रस्ताव शिवबालक प्रसाद ने दिया। उनके नाम पर उपस्थित क्रियाशील जदयू कार्यकर्ताओं ने समर्थन जताया। जिसके बाद दिलीप कुमार कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया और उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र दिया गया। मौके पर मौजूद सरपँच अर्जुन साव सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दिया।
मौके पर सक्रिय कार्यकर्ता राजेन्द्र रावत, शम्भू महतो, हरगौरी सिंह, उमाकान्त रविदास,संगीता देवी, कपिलदेव महतो आदि मौजूद थे। दुबारा प्रखण्ड अध्यक्ष बनने पर दिलीप कुशवाहा ने कहा कि सभी 15 पंचायतों के लोगों की समस्या को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। संगठन को और भी मजबूत करते हुए विस्तार करना एवं आम आवाम का विश्वास जितना हमारा लक्ष्य होगा।
भईया जी की रिपोर्ट