नवादा : झारखंड के जंगली इलाके से भटककर जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह जंगल से होते हुए सोखोदेवरा जंगल की ओर पहुंचे हाथियों के झुंड के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग की टीम रतजग्गा कर हाथियों को जंगल के पार खदेड़ दिया है। वैसे वन विभाग की टीम ने पुनः जंगल से हाथियों के वापस आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार आठ से दस हाथियों के झुंड ने नावाडीह,सोखोदेवरा एवं कृषि विज्ञान केंद्र सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा की लगभग पांच एकड़ से अधिक जमीन पर लगे गेहूँ की लहलहाती फसल को नुकसान पहुंचाया है। जेपी आश्रम की दीवाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग की टीम काफी मशक्कत कर रही है।
रेंजर सौरभ शांडिल्य के नेतृत्व में वन विभाग की टीम रात भर टॉर्च जलाकर मशाल एवं पटाखा की सहायता से सोखोदेवरा जंगल से खदेड़ दिया है। रेंजर सौरभ शांडिल्य ने बताया कि फिलहाल वन विभाग के द्वारा काफी मात्रा में मशाल एवं पटाखा की व्यवस्था कर ली गई है। वरीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। जरूरत पड़ने पर हाथियों पर नियंत्रण पाने के लिए बाहर से भी टीम मंगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिती नियंत्रण में हैं।
भईया जी की रिपोर्ट