नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोती बीघा में शिवम ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने शोरूम से लगभग 70 से 80 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने शेड का लोहा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया तथा नकदी समेत कीमती सामानों की चोरी कर आराम से चलते बने।
संचालक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोले तब सामान बिखरा देख शक हुआ। छानबीन करने के बाद जो देखा होश फाख्ता हो गए। सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। बता दें इसके एक दिन पूर्व मार्बल दुकान में चोरी मामले से पर्दा उठा नहीं कि चोरी की दूसरी घटना से व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने लगी है।
भईया जी की रिपोर्ट