नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मरलाही नदी से अहले सुबह एक नवजात बालक को पास के कैलाश पति नगर निवासी संजय मांझी द्वारा बरामद किया गया। नवजात को अपने घर ले जाकर संबंधित व्यक्ति द्वारा देखभाल किया जाने लगा। इस बीच सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने नवजात को बरामद कर उचित कानूनी कार्रवाई को ले नवादा ले गई।
वही स्थानीय थाना पहुंचे संजय मांझी ने नवजात को अपने साथ रखने की बात कह पुलिस से बालक को वापस देने की मांग की। बता दें इस प्रकार की करतूत बगैर व्याही बालिकाओं द्वारा अपने कुकृत्यों पर पर्दा डालने के लिए किया जाता रहा है। बावजूद पाप है कि छुपता नहीं। भले ही नवजात की हत्या की नियत से फेंका जाता रहा हो लेकिन कहावत है, जाको राखे साइयां ——–।
भईया जी की रिपोर्ट