नवादा : जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 20 पर दुधैली मोड़ के पास टोटो से लाये जा रहे 102 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दिलीप राम पिता सुरेश राम ग्राम पुरैनी थाना गिरियक जिला नालन्दा जिस पर पूर्व में भी उत्पाद अभियोग दर्ज है के द्वारा गोविंदपुर होकर ई रिक्शा से विदेशी शराब लाया जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन के दौरान पुलिस ने दुधैली ओवरब्रिज के समीप एक ई रिक्शा को रोकने का इशारा किया तो रिक्शा चालक भागने लगा। उत्पाद टीम कर्मियों द्वारा दौड़कर ई रिक्शा को पकड़ने की कोशिश की गई तो चालक सह तस्कर ई रिक्शा छोड़कर भीड़ में गुम होकर भागने में सफल हो गया। इस क्रम में तस्कर का मोबाइल गाड़ी में ही छूट गया। धड़पकड़ में उत्पाद कर्मियों को चोटें भी आई।
वाहन की तलाशी लिए जाने पर सीट के नीचे बने बॉक्स में रॉयल स्टैग 180 एम एल का 16 बोतल, इसी ब्रांड का 750 एम एल का 83 बोतल और ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की 750 एम एल का तीन बोतल कुल बोतल की संख्या – 102 बोतल, और मात्रा 67.380 लीटर बरामद किया गया। ई रिक्शा जिस पर निबंधन संख्या अंकित नहीं था का चेसिस संख्या MZNEXCNF25K005615 एवं मोबाइल को जप्त कर लिया।
फरार शराब तस्कर के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा रही है। अभियान का नेतृत्व श्री न्यूटन अवर निरीक्षक मद्य निषेध ने किया। सहयोग श्री मति सुमन भारती सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध, सिपाही मो. इरफान अंसारी और गृह रक्षक सागर ने किया। बता दें शराब की तस्करी गोविंदपुर व नेमदारगंज पुलिस की मिलीभगत से बदस्तूर जारी है। अगर ऐसा नहीं तो फिर दो दो थानों से शराब की खेप पहुंच कैसे जा रही है? पुलिस गश्त टीम का आखिर कर रहा है?
भईया जी की रिपोर्ट