नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के नदसेना गांव में श्री श्री 1008 रुद्रात्मक शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सैकड़ों महिलाओं व कन्याओं ने तिलैया नदी (हिसुआ) से पवित्र जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली।
यज्ञाचार्य पं. गोखुल शास्त्री ने बताया कि 20 से 28 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा व संध्या में रासलीला का आयोजन होगा। समापन पर पूर्णाहुति व विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट