नवादा : वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 का चतुर्थ दिन जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित हो रही है। जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार विभिन्न केंद्रों की निगरानी की गई तथा केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था की गई थी। दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में कुल 16,767 परीक्षार्थियों में से 16,428 उपस्थित रहे, जबकि 339 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 17,993 परीक्षार्थियों में से 17,640 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 353 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। 21.02.2026 को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट