By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

हाथ में हुनर, जेब में लोन!

Swatva
Last updated: February 20, 2026 1:59 pm
By Swatva 154 Views
Share
3 Min Read
SHARE

– युवाओं के लिए मास्टरशेफ बनने का खास मौका, शुरू करें अपना स्टार्टअप

नवादा : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है । युवाओं को फास्ट फूड क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा मौका सामने आया है। अगर आप खाना बनाने में रुचि रखते हैं और स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो नगर के महिला थाना के पास स्थित PNB आरसेटी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यहां युवाओं को निशुल्क फास्ट फूड प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे खुद का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या होटल-रेस्टोरेंट में नौकरी पा सकते हैं।

Contents
– युवाओं के लिए मास्टरशेफ बनने का खास मौका, शुरू करें अपना स्टार्टअपफास्ट फूड निर्माण का मिलेगा प्रशिक्षण23 फरवरी से पहले कर सकते हैं आवेदन
- Advertisement -

फास्ट फूड निर्माण का मिलेगा प्रशिक्षण

आरसेटी निर्देशक से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण में युवाओं को पिज़्ज़ा, चाऊमीन, इडली, डोसा, सांभर समेत कई प्रकार के फास्ट फूड बनाना सिखाया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी तरह प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों आधार पर होगी, ताकि प्रशिक्षण लेने वाले युवा सीधे काम करने लायक बन सकें। इसके साथ ही फूड सेफ्टी, साफ-सफाई, किचन मैनेजमेंट और हाइजीन से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी दी जाएगी।

संस्थान की ओर से यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को कस्टमर सर्विस स्किल, छोटे व्यवसाय को कैसे शुरू करें, इंटरव्यू की तैयारी और जॉब प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

23 फरवरी से पहले कर सकते हैं आवेदन

आरसेटी के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण 23 फरवरी से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए जिले का निवासी होना जरूरी है। आवेदन के समय राशन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की पांच फोटो जमा करनी होगी। चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा और एक बैच में लगभग 35 युवाओं को मौका दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि करीब 30 दिनों की होगी। ऐसे में जो युवा रोजगार की तलाश में हैं या खुद का छोटा फूड व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रशिक्षण एक बेहतर अवसर साबित हो सकता है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

करजान पंचायत में पूर्व मुखिया पांचों सिंह के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह, उड़े रंग-गुलाल
लेटेस्ट न्यूज़
महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु डोर-टू-डोर अभियान
बिहारी समाज
यादवों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सर फोड़ा, महिला से छिनतई व मारपीट
बिहारी समाज
ससुराल से महिला का शव बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

करजान पंचायत में पूर्व मुखिया पांचों सिंह के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह, उड़े रंग-गुलाल
लेटेस्ट न्यूज़
महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु डोर-टू-डोर अभियान
बिहारी समाज
यादवों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सर फोड़ा, महिला से छिनतई व मारपीट
बिहारी समाज
ससुराल से महिला का शव बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु डोर-टू-डोर अभियान

नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश…

By Swatva

यादवों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सर फोड़ा, महिला से छिनतई व मारपीट

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के मिसिरचक गांव के यादवों…

By Swatva

ससुराल से महिला का शव बरामद

नवादा : जिले के नेमदरगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में ससुराल…

By Swatva
बिहारी समाज

होली में नवादा में ग्रामीण पर्यटन का नवाचारी प्रयोग

-जापानी मेहमान इस मिट्टी की सोंधी खुशबू और ग्रामीण जीवन की आत्मीयता…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?