नवादा : बिहार राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार जी के नवादा आगमन पर सरकारी अतिथि गृह में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों तथा आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा की। इसके साथ ही लाभुकों को पीडीएस विक्रेता द्वारा पांच के बजाय मात्र चार किलोग्राम चावल दिये जाने की शिकायत की।
गोविंदपुर व अकबरपुर आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा शिकायत की जांच न करने व कार्यालय से गायब रहने की शिकायतें दर्ज कराई। माननीय अध्यक्ष महोदय ने संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और जनहित में आवश्यक पहल करने की बात कही। मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं उद्देश्यपूर्ण रही।
भईया जी की रिपोर्ट