नवादा : जिले के कौआकोल अंचल अधिकारी के व्यवहार से राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्यों में नाराजगी देखी गयी। मामला कौआकोल कब्रिस्तान से जुड़ा बताया गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने कब्रिस्तान में असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ का जायजा लिया था। तब स्थानीय अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश दिये गये थे। दिये गये निर्देश के तहत कराये गये कार्यों का जायजा लेने आयोग द्वारा चयनित सदस्यों का दल सोमवार को कौआकोल पहुंचा था।
सदस्यों के निरीक्षण की पूर्व सूचना डीएम समेत संबंधित अधिकारियों को आयोग ने उपलब्ध करायी थी। सदस्यों के कर्बला पहुंचने के पूर्व अंचल अधिकारी के इशारे पर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग गया। संभावित साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका को देख सदस्यों ने कर्बला से लौट अधिकारियों के साथ विमर्श करना श्रेयस्कर समझा। यहां भी अंचल अधिकारी का व्यवहार नकारात्मक देख सदस्यों ने जमकर अंचल अधिकारी को फटकार लगाई लेकिन उनके व्यवहार में किसी प्रकार परिवर्तन नहीं हुआ। जांच प्रतिवेदन आयोग को उपलब्ध करायी जायेगी। अंचल अधिकारी के व्यवहार की चर्चा चौक-चौराहों पर सुनायी पड़ रही है।
भईया जी की रिपोर्ट