नवादा : बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारियों ने कौआकोल कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कब्रिस्तान से संबंधित विभिन्न समस्याओं का अवलोकन किया तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नवादा, अंचलाधिकारी (CO), कौआकोल, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), कौआकोल एवं थाना प्रभारी, कौआकोल उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट