नवादा : जिले के पकरीबरावां बीआरसी विद्यालयों में एमडीएम के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ एमडीएम रिशुराज सिंह ने किया। प्रशिक्षक के रूप में पकरीबरावां के एमडीएम प्रभारी आलोक कुमार चंचल, कौआकोल के एमडीएम प्रभारी विजय शंकर, रोह के एमडीएम प्रभारी संजय पासवान एवं अकबरपुर के एमडीएम प्रभारी संजय कुमार शामिल हुए।
डीपीओ ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया सह सहायक की अहम भूमिका होती है। बच्चों को पौष्टिक आहार देकर उन्हें कुपोषण से बचाया जा सकता है। उन्होंने एमडीएम बनाने में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा के मानकों का पालन करने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने रसोइया से कहा कि भोजन बनाते समय साफ- सफाई पर पूरा ध्यान देना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करना है। चखने के बाद ही बच्चों को भोजन देना है। मेनू के अनुसार बच्चों का भोजन तैयार करना है। रसोईघर की नियमित सफाई करनी है।
इस दौरान रसोइए द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी प्रशिक्षकों ने दिया। इस बीच वीडियो क्लिप दिखाकर रसोइया को विविध जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण दो समूहों में बांटकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला समूह का प्रशिक्षण 10 बजे से 12 बजे तक होगा। दूसरे समूह का प्रशिक्षण 1 बजे से 3 बजे होगा। इस अवसर पर शिक्षक प्रभात कुमार प्रभाकर, दिलीप कुमार, मो.अशरफ अली बीआरसी के कर्मी राजकुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट