नवादा : नगर के नारदीगंज रोड गढ़पर स्थित श्री श्री शनिदेव जी महाराज मंदिर का 14 वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम युवा सांस्कृतिक क्लब के द्वारा आयोजित की गई। तीन दिवसीय महोत्सव में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ महोत्सव में शामिल हुए। क्लब के अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का समापन रविवार को भंडारा एवं महाआरती के साथ किया गया।
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को शनिदेव जी महाराज मंदिर का 14 वार्षिक महोत्सव की शुरुआत बेदी पूजन एवं देव आह्वान के साथ की गई थी। 14 फरवरी को सूर्य भाष्कर पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया था और 15 फरवरी को भंडारा एवं महारती के साथ महोत्सव का समापन किया गया।
भव्य भंडारा में पुड़ी, सब्जी, खीर, बुंदी का वितरण किया गया। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर प्रिंस कुमार, चंदन सिंह, राजीव बरनवाल, शत्रुघ्न कुमार, रॉकी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्याम कुमार, विकास कुमार, बिट्टू कुमार, राजीव बौआ जी, मयंक कुमार, अरुण कुमार एवं सुनील सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट