By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नालंदा और नवादा पहुंचे नीतीश, बोले- मलमास मेला से पहले राजगीर के सभी रोड चकाचक हों

Swatva
Last updated: February 15, 2026 3:43 pm
By Swatva 107 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा और नवादा जिलों में चल रहीं कई महत्वपूर्ण योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनका पूरा फोकस हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना की निरंतरता और मलमास मेला-2026 की तैयारियों पर रहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के नारदीगंज अंचल स्थित मोतनाजे गांव के पास बने गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय परिसर का बारीकी से भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।

Contents
गृद्धकूट और रोप-वे पर पर्यटकों की सुरक्षा अहममलमास मेले की तैयारी में नहीं हो कोई चूकराजगीर आने वाले हर रास्ते को दुरुस्त करेंये रहे मौजूद
- Advertisement -

अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनकी (सीएम की) पिछली हिदायत के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर जलाशय के चारों तरफ लोहे की जाली लगा दी गई है। हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना के दूसरे चरण का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजल आपूर्ति महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे गया, बोधगया, नवादा और राजगीर के घरों में गंगा का शुद्ध पेयजल पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को निरंतर शुद्ध पानी मिलता रहे और आपूर्ति में कोई तकनीकी या प्रशासनिक रुकावट न आए। साथ ही, जलाशय परिसर को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का भी आदेश दिया।

गृद्धकूट और रोप-वे पर पर्यटकों की सुरक्षा अहम

जलाशय के बाद मुख्यमंत्री राजगीर के गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद वे नए आठ सीटों वाले केबिन रोप-वे का जायजा लिया। पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि रोप-वे और भवन की संचालन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखें। चूंकि यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, इसलिए उन्हें कतार में लगने से लेकर यात्रा पूरी होने तक किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मलमास मेले की तैयारी में नहीं हो कोई चूक

इसके बाद मुख्यमंत्री राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने मलमास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम कुंदन कुमार ने तैयारियों का विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एकमास तक चलने वाले मलमास मेले में श्रद्धालुओं के ठहरने, पीने का पानी, शौचालय और चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था करें। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखें।

- Advertisement -

राजगीर आने वाले हर रास्ते को दुरुस्त करें

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर सीएम बेहद गंभीर दिखे। उन्होंने पथ निर्माण और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होनी चाहिए। लोगों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए राजगीर आने वाले हर रास्ते को दुरुस्त रखें। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पवित्र स्नान के लिए कुंड और घाटों की सफाई व्यवस्था बेहतरीन होनी चाहिए। साथ ही, स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इमरजेंसी सेवाओं को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध होना चाहिए। मेला परिसर में सादी वर्दी में भी प्रशिक्षित पुलिस बलों की तैनाती की जाए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालु बेखौफ हो मेले का आनंद उठा सकें। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को एक्टिव रखा जाना चाहिए।

- Advertisement -

ये रहे मौजूद

इस दौरान सीएम के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, कौशल किशोर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा, मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह, नालंदा डीएम कुंदन कुमार, नवादा डीएम रवि प्रकाश, नालंदा एसपी भारत सोनी और नवादा एसपी अभिनव धीमान सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बाढ़ सेवा केंद्र में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से संपन्न
बिहारी समाज
शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, उमानाथ महादेव पर किया जलाभिषेक
बिहारी समाज
पहले बच्ची, अब बुजुर्ग की ले ली जान
बिहारी समाज
मानसिक रोगियों के लिए अंधरवारी में किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बाढ़ सेवा केंद्र में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से संपन्न
बिहारी समाज
शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, उमानाथ महादेव पर किया जलाभिषेक
बिहारी समाज
पहले बच्ची, अब बुजुर्ग की ले ली जान
बिहारी समाज
मानसिक रोगियों के लिए अंधरवारी में किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बाढ़ सेवा केंद्र में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से संपन्न

पटना। पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के…

By Swatva
बिहारी समाज

शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, उमानाथ महादेव पर किया जलाभिषेक

पटना/बाढ़ : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाढ़ अनुमंडल में आस्था का…

By Swatva

पहले बच्ची, अब बुजुर्ग की ले ली जान

- झोलाछाप के इंजेक्शन से बुजुर्ग महिला की मौत, अवैध क्लिनिकों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

मानसिक रोगियों के लिए अंधरवारी में किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?