नवादा : जिले के गोविंदपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में स्विफ्ट कार निबंधन संख्या BR 01BA 7477 की तलाशी लिए जाने पर सीट के पावदान के नीचे बने गुप्त तहखाने से विदेशी शराब एवं बीयर बरामद कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान मुन्ना कुमार साहनी उम्र 32 वर्ष करीब, पिता दिलीप साहनी ग्राम मगहाखुर्द थाना जमुआ जिला गिरिडीह एवं राहुल कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता स्वर्गीय उमेश प्रसाद ग्राम बुढा नगर थाना इस्लामपुर जिला नालन्दा के रूप में की गयी है।
बरामद शराब में गॉडफादर लीजेंडरी सुप्रीम स्ट्रांग बियर 500 एम एल का 44 कैन बोतल, रॉयल चैलेंज फाईनेस्ट प्रीमियम व्हिस्की 750 एम एल का 9 बोतल, आईकॉनिक व्हाइट एलिट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की 375 एम एल का 7 बोतल और ए एन पी प्रीमियम व्हिस्की 180 एम एल का 4 बोतल सभी पर फॉर साले इन झारखंड ओन्ली अंकित बरामद किया गया। बरामद शराब में विदेशी शराब 10.095 लीटर और बीयर 22 लीटर पाया गया। कुल बरामद शराब की मात्रा 32.095 लीटर पाया गया। जांच अभियान का नेतृत्व श्री दिलीप कुमार सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध गोविंदपुर चेक पोस्ट के द्वारा किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट