नवादा : जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनीता मेहता ने कौआकोल अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय अंचल पदाधिकारी (सीओ) कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। फोन पर सूचना देने के बाद वे पहुँचे। क्षेत्र से लगातार शिकायत मिल रही थी कि म्यूटेशन के नाम पर बिचौलियों के माध्यम से ₹6,000 से ₹8,000 तक की अवैध राशि ली जा रही है।
इस संबंध में जब स्पष्टीकरण मांगा गया,तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। यहाँ तक कि लंबित म्यूटेशन मामलों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। यह स्पष्ट है कि अंचल कार्यालय की व्यवस्था पर बिचौलियों का प्रभाव बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की गई है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो इस विषय को सदन में उठाऊँगी। जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट