नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड मुख्यालय पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र का विधायक विनीता मेहता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना या आवेदन के तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए जो बेहद गंभीर लापरवाही है। यह भी पाया गया कि एक चिकित्सक पिछले एक महीने से अनुपस्थित हैं, और जब इस संबंध में प्रभारी से आवेदन माँगा गया तो वे कोई स्पष्ट विवरण प्रस्तुत नहीं कर सके।
स्वास्थ्य सेवा में ऐसी अनदेखी जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात कर दोषियों पर सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भईया जी की रिपोर्ट