नवादा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 13 फरवरी को जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष, से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संचालित की गई।
सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण एवं भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक संचालित हुई।
परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली एवं बंगला विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 47 परीक्षार्थियों में से 40 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में कम्प्यूटर विज्ञान, मल्टीमीडिया, वेब टेक्नोलॉजी एवं अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 228 परीक्षार्थियों में से 222 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
भईया जी की रिपोर्ट