नवादा : जिला के उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में नगर के बुधौल बस स्टैंड के पास महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब दरवाजा एवं लाइट वाले स्थान के समीप बने गुप्त बॉक्सों में रखी गयी थी। शराब तस्कर विशाल कुमार उम्र 28 वर्ष, पिता कर्मवीर प्रसाद, ग्राम रोह, थाना रोह, जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया है।
वाहन की तलाशी लिए जाने पर अलग-अलग जगह पर बने बॉक्स से इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की 375 एम एल का 96 बोतल और इसी ब्रांड का 750 एम एल का 42 बोतल कुल 138 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहन को जप्त कर लिया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 67.5 लीटर पाया गया। पदाधिकारी की चौकसी के कारण वह पकड़ लिया गया।
चालक सह तस्कर के द्वारा बताया गया कि उसे यह गाड़ी हरदिया डैम पर किसी राहुल कुमार के द्वारा दिया गया है और कहा गया था कि इसे के.एल. एस. कॉलेज के पास छोड़ देना है। उसे यह जानकारी दी गई थी राहुल के द्वारा कि पीछे में एक पेटी शराब है इस एवज में उसके द्वारा ₹3000 प्राप्त किए जाने की बात बताई गई। विशेष पूछताछ कर सभी दोषियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी। छापामारी दल का नेतृत्व दीपक कुमार सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध के द्वारा किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट