– सीबीआई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
नवादा : जिले के नवादा डाक विभाग में कार्यरत कर्मी जितेंद्र कुमार के तीन ठिकानों पर सीबीआई ने एक साथ दस्तक दी थी। 06 फरवरी की सुबह सीबीआई की टीम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकरिया गांव स्थित आवास पर पहुंची तथा घर के चप्पे-चप्पे को सीबीआई टीम ने खंगाला।
वैसे गांव स्थित ठिकाने पर सीबीआई को कुछ खास नहीं हाथ नहीं लगी थी। सीबीआई द्वारा अन्य दो ठिकानों नवादा शहर और राजधानी पटना के राजेंद्र नगर आवास की तलाशी ली गई थी। वैसे किस ठिकाने पर क्या कुछ बरामद हुआ यह अबतक साफ नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि डाकघर से जुड़े घपला-घोटाला की जांच के सिलसि में ले छापामारी की गई थी।
घोटाला की राशि 90 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। वैसे नवादा डाकघर में घपला-घोटाला की कई वारदातें पूर्व में भी अखबारों की सुर्खियों में रही है। इस बावत सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में भी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। बावजूद जितेन्द्र कुमार की मुश्किलें बढ़ गई है। फिलहाल वे कहां हैं किसी को कुछ पता नहीं।
भईया जी की रिपोर्ट