नवादा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में NH 20 पर फरहा मोड़ के पास शाम करीब 4.30 बजे पिकअप निबंधन संख्या BR 06 GC 1413 की तलाशी लेने पर रबर मैट (Rubber Mat) जिस पर Cow Mat अंकित है का पिकअप में चारों ओर से घेरा बनाकर पिकअप के बीचो बीच 57 कार्टन विदेशी शराब पाए जाने पर वाहन को जप्त कर तस्कर सह चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक ने अपना नाम अमित कुमार पिता भगवती चौधरी ग्राम बोकारो सेक्टर 9 ए टु ए स्ट्रीट नियर मस्जिद कश्मीर कॉलोनी, थाना- हरला, जिला बोकारो बतलाया। पूछताछ में इसके द्वारा बतलाया गया झारखंड से शराब लेकर हाजीपुर जा रहा था। बरामद शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की 375 एम एल का 27 कार्टून ,इसी ब्रांड का 180 एम एल का 8 कार्टून, रॉयल चैलेंज डीलक्स फाइनेस्ट प्रीमियम व्हिस्की 375 एम एल का 15 कॉर्टन, इसी ब्रांड का 180 एम एल का 6 कार्टन,और मैकडोवेल नंबर 1 लग्जरी व्हिस्की 375 एम एल कहीं एक कॉर्टन बरामद हुआ।
कुल बरामद कॉर्टटन की संख्या 57, कुल बोतल की संख्या 1704 बोतल, तथा कुल बरामद शराब की मात्रा 507.960 लीटर पाया गया। चालक से पूछताछ कर सभी संदिग्धों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान का नेतृत्व श्री न्यूटन अवर निरीक्षक मद्य निषेध के द्वारा किया द्वारा किया गया जिसमें सहयोग मद्य निषेध सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी एवं गृह रक्षक श्री सागर ने किया।
भईया जी की रिपोर्ट