नवादा : उत्तर प्रदेश के मऊ में जिले का 5 बदमाश एटीएम से रुपये उड़ाने के मामले में गिरफ्तार हुआ है। मऊ साइबर थाना की पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। ये बदमाश एटीएम से पैसे निकालने पहुंचने वाले लोगों को झांसा देकर रुपये उड़ा लिया करता था।
गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव निवासी स्व. राजाराम का पुत्र दीपक कुमार, नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव के कुंदन सिंह का पुत्र रितिक कुमार, नारदीगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के राजेश कुमार का पुत्र चन्दन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के अतौआ गांव के सुनील सिंह का पुत्र दयानन्द कुमार और नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महाननपुर गांव के स्व. शशीभूषण सिंह का पुत्र अनीश कुमार शामिल बताया गया है। गैंग का मुख्य सरगना पटना का रहने वाला बताया गया है जो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बताया जाता है कि गिरोह के लोग पहले एटीएम में फेवीक्विक लगाते थे, ताकि एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाए। इसके बाद मदद की पेशकश करता था। एटीम धारक को बताता था कि उसका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया है। दीवार पर लिखे कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने से मदद मिलने की सलाह दिया करता था। जैसे ही व्यक्ति कस्टमर केयर को कॉल करता था, बाहर खड़ा गिरोह का सदस्य खुद को कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर आता था।
वह पीड़ित को झांसा देकर एटीएम से बाहर ले आता था। बातचीत के दौरान वे एटीएम का पासवर्ड हासिल कर लेता था। इसके बाद गिरोह के लोग विभिन्न औजारों की मदद से एटीएम कार्ड को बाहर खींच लेते थे और बाद में खाते से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने गिरोह द्वारा गलत तरीके से अर्जित रुपये से खरीदी स्विफ्ट कार बरामद कर लिया है। इन लोगों के पास से मोबाइल फोन, फेवीक्विक, एक चाकू, 13 एटीएम कार्ड, पेंचकस और प्लास बरामद हुआ है।
बताया गया कि धंधे में कूदने के पहले इन लोगों को 20 दिनों तक विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने अब तक पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें दो बलिया में और एक गोरखपुर में हुई है। अन्य घटनाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इन आरोपियों ने मऊ में भी एक घटना को अंजाम दिया था,जिसमें 20500 उड़ाया था। बता दें कि एटीम से रुपये उड़ाने सहित साइबर ठगी में जिले को बिहार का जामताड़ा कहा जाता है।
भईया जी की रिपोर्ट