नवादा : एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिले के प्रमुख चौराहों पर सघन ,, वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य जांच स्थल:-
पुलिस द्वारा विशेष रूप से इन जगहों पर चेकिंग की जा रही है
* सद्भावना चौक
* प्रजातंत्र चौक
* भगत सिंह चौक
* गया-नवादा मार्ग (खानपुर के पास)
* रजौली बस स्टैंड क्षेत्र
कार्रवाई के मुख्य आंकड़े:-
जुर्माना: हाल के अभियानों में लगभग 2.64 लाख रुपये से लेकर 3.88 लाख रुपये तक का कुल जुर्माना वसूला गया है।
वाहनों की संख्या: -एक ही दिन में 98 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया है।
जुर्माने के कारण: – बिना ड्राइविंग लाइसेंस: ₹5,000 (कुल 1.65 लाख का जुर्माना सिर्फ लाइसेंस के लिए लगा)।
बिना हेलमेट: ₹1,000 प्रति वाहन।
ट्रिपल लोडिंग, नो पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग।
इंश्योरेंस फेल और प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUCC) न होना।
अपराध नियंत्रण के लिए रात में विशेष अभियान
ट्रैफिक जांच के दौरान ही पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। रात 10 बजे के करीब चलाए गए एक विशेष “वाहन जांच अभियान” के दौरान 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो चोरी, लूट और अन्य मामलों में फरार चल रहे थे। ट्रैफिक प्रभारी जय नंदन कुमार के अनुसार, इसका उद्देश्य शराबबंदी कानून का पालन कराना और अवैध सामान की तस्करी रोकना है।
याद रखें
यातायात पुलिस अब हैंड हेल्ड डिवाइस का उपयोग कर रही है, जिससे मौके पर ही ऑनलाइन (e-challan) काट दिया जाता है।
भईया जी की रिपोर्ट