– विदेशी पर्यटकों से गुलजार होने लगा सीतामढ़ी
नवादा : मेसकौर प्रखंड सहवाजपुरसराय पंचायत अंतर्गत सीतामढ़ी स्थित जनक नंदिनी मां जानकी की निर्वासन स्थली माता सीता मंदिर में फ्रांस से आए नागरिकों के एक दल ने भ्रमण किया। विदेशी पर्यटकों ने माता सीता मंदिर सहित आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में सीतामढ़ी मेला को राजकीय मेला का दर्जा मिला था, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा किया गया था। राजकीय दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों का आगमन शुरू हुआ है।
मौके पर समाजसेवी विजय राजवंशी, उपेंद्र राजवंशी, अजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
भईया जी की रिपोर्ट