नवादा : पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला स्तरीय अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, शराब बरामदगी अभियान की समीक्षा, कांड निष्पादन की प्रगति तथा आगामी होली पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों एवं इंस्पेक्टरों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने पर बल दिया। बैठक में जिले के सदर, रजौली व पकरीबरावां एसडीपीओ, सभी थानाध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट