नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के डेलहुआ गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड उत्पात मचाने के बाद वापस जंगलों की ओर चला गया। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड गांव में तब प्रवेश किया जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक घर टूटने की आवाज से लोगों की आंखें जब खुली तो बाहर हाथियों पर नजर पड़ते ही लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए।
बाद में हाथियों के वापस जंगलों की ओर वापस लौटते ही लोग बाहर निकल घरों को हुई क्षति का आकलन किया। बता दें डेल हुआ में सभी एक ही जाति के करीब तीस घर महादलित निवास करते हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से हाथियों के हमले में क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट