नवादा : उत्पाद टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में रजौली थाना अंतर्गत पीपरपाती गांव के समीप नदी के रास्ते दो बाइक से भारी मात्रा में देसी शराब का परिवहन किया जाने वाला है। सूचना पर श्री न्यूटन अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर स्थल की घेराबंदी की।
दो बाइक सवार को आते देख दोनों चालक के द्वारा उत्पाद टीम को देखकर बाइक वही पटक कर भागने लगे । उत्पाद टीम द्वारा पीछा कर एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा बाइक सवार भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के बिना निबंधन सं. वाले बाइक की तलाशी लेने पर 130 लीटर महुआ शराब बोरा में पैक किया हुआ,बरामद होने पर इसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार बाइक चालक ने अपना नाम विकास कुमार उम्र 21 वर्ष पिता मिथलेश राजवंशी ग्राम रामदेव मोड़ थाना अकबरपुर बतलाया। पूछताछ में बताया दूसरा बाइक जिसका निबंधन संख्या BR 01EJ9810 है पर सवार व्यक्ति का नाम गुड्डू कुमार पिता ना मालूम ग्राम हुड़राही, थाना अकबरपुर है। दूसरे बाइक की तलाशी लिये जाने पर इस बाइक से भी 130 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार बाइक सवार ने बताया कि उसे कुछ शराब कारोबारी द्वारा ₹1100 प्रति ट्रीप का लालच देकर शराब का परिवहन कराया जाता है। आगे पूछताछ में उसने जिन शराब कारोबारियों का नाम बताया उसमें उदय कुमार पिता कुलदीप यादव ग्राम मोहकामा थाना रजौली, मुकेश कुमार पिता रूपलाल यादव ग्राम मोहकामा थाना रजौली एवं मैगर यादव पिता रामबालक यादव ग्राम हाजीढाब, थाना अकबरपुर बतलाया।
गिरफ्तार चालक एवं फरार बाइक चालक तथा इन तीन शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी उत्पाद थाना नवादा कांड संख्या 148/ 25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी अभियान में सहयोग श्रीमती सुमन भारती सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध, मोहम्मद इरफान अंसारी एवं लवली सिंह, दोनो मद्य निषेध सिपाही ने किया।
भईया जी की रिपोर्ट