नवादा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा 09 फरवरी 2026 को आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का छठा दिन जिले में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुआ।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गई। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण एवं भ्रमणशील रूप से उपस्थित रहे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा के छठे दिन प्रथम पाली में हिन्दी तथा द्वितीय पाली में History एवं Agricultrure विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में संचालित हुई, जिसमें प्रथम पाली पूर्वाह्न 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02ः00 बजे से अपराह्न 05ः15 बजे तक आयोजित की गई।
आज की उपस्थिति के अनुसार प्रथम पाली में कुल 19,808 परीक्षार्थियों में से 19,607 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 201 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में कुल 11,736 परीक्षार्थियों में से 11,515 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 221 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 01 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, जिनके ऊपर विधि-सम्मत करवाई की गई।
भईया जी की रिपोर्ट