– नवादा में ही मिल जाएगा काम
नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा 11फरवरी को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) के प्रांगण में एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इस कैम्प में यूथ डेवलपमेंट फोरम के0वाई0पी0 सेंटर, नवादा; नचिकेता एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी, नवादा; जे0एम0डी0 के0वाई0पी0 सेंटर, नवादा; टुडेज़ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी, नवादा; तिरहुत समग्र विकास परिषद के0वाई0पी0 सेंटर, नवादा द्वारा काउंसलर एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव पद के लिए कुल 10 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।
इन पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएशन के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। काउंसलर पद के लिए वेतन ₹8,000 से ₹10,000 प्रतिमाह है तथा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव पद के लिए ₹8,000 से ₹10,000 प्रतिमाह के साथ इंसेंटिव की सुविधा उपलब्ध होगी। पात्र अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्य स्थल नवादा होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0), नवादा के प्रांगण में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
जो अभ्यर्थी एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं, वही रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एनसीएस पोर्टल पर स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में निबंधन कराकर कैम्प में भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, अतः नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट