नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के थाली थाना अंतर्गत थाली बाजार में नकली दवाओं के अवैध कारोबार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 12 प्रकार की नकली दवाओं की री-पैकिंग कर बाजार में खपाने का खेल चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और दवा कंपनी की संयुक्त टीम ने एक किराए के मकान में छापेमारी कर इस जहरखाना का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में लगभग 10 से 12 कार्टून नकली सिरप एवं कंपनी के रैपर बरामद किए गए हैं। इस अवैध धंधे में संलिप्त मोगलाखर (नवादा) निवासी राजू के खिलाफ थाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भईया जी की रिपोर्ट