नवादा : जिले में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव की यह घटना है। ढिबरी गांव निवासी पिंटू रविदास की पत्नी शोभा देवी के रूप में मृतक की पहचान हुई है।
परिजनों ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व पिंटू रविदास से शोभा की शादी कराई गई थी। दोनों के बीच लव मैरिज हुआ था। शादी के दौरान उन्होंने दान दहेज भी दिया था। विगत कुछ माह से उसके ऊपर लगातार मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। अक्सर ससुराल वालों से नोक झोंक भी होती रहती थी।
एक सप्ताह से उसे काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा था और कल देर रात उसकी मौत हो गई।परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसे सल्फास की गोली देकर मार दिया गया। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट