नवादा : सदर अस्पताल में एसीएमओ के पद पर कार्यरत डॉ राजकिशोर प्रसाद को पदोन्नति प्समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। डॉ राजकिशोर प्रसाद को अरवल जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है।
दूसरी ओर सदर अस्पताल में एनसीडीओ डॉ बीबी सिंह एवं आदेशपाल बालेश्वर राम को सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई दी गई। सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में शहर के अमृत गार्डन होटल में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसडी अरैय्यर, सिरदला प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, पकरीबरावां प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा, रोह प्रभारी रामप्रवेश कुमार, वारिसलीगंज प्रभारी आरती अर्चना, डीपीएम अमित कुमार, अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।
भईया जी की रिपोर्ट