नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के इचुआ करना पंचायत की पकरिया गांव के बधार मे किसानों द्वारा लगायी गयी खलिहान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए मूल्य का धान व बीचाली जलकर राख हो गया। घटना भूषण यादव के संयुक्त खलिहान में हुई।
खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के साथ तेज पछुआ हवा के बहाव के कारण किसी को बचाव का मौका नहीं मिला। परिणाम हुआ कि बेवश किसान अपनी आंखों के सामने अपनी बर्वादी देखते और कुछ नहीं कर सके।
सूचना के आलोक में पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन आग पर काबू पाया। अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना अंचल अधिकारी को दे आपदा राहत कोष से क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध पीड़ित ने किया है।
भईया जी की रिपोर्ट