नवादा : जिले में जिला जज के निधन की खबर है। नवादा की जिला जज शिल्पी सोनी राज का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात तबियत बिगड़ने पर जिला जज शिल्पी सोनी राज को धर्मशिला निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उनका निधन हो गया है।
जिला जज के निधन की सूचना मिलने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिला जज के निधन की खबर सामने आने के बाद व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी, कर्मचारी और वकील अस्पताल पहुंचे। जिला जज के निधन से न्यायिक और प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिला जज शिल्पी सोनी राज ने 6 महीने पहले ही नवादा में जिला जज की कमान संभाली थी। अचानक उनके निधन से यहां सभी हैरान हैं। निधन के बाद न्यायिक कार्य ठप रहा। अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव की अ ध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दो मीनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भईया जी की रिपोर्ट