– तीन किलोमीटर का चक्कर लगा विद्यालय पहुंचने की है मजबूरी
नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के अकोना पंचायत महमदनगर प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को घर से विद्यालय जाने में काफी परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने बताया कि महमदनगर गाँव से हड़खड़िया नाला के पास विद्यालय नाला के भिंड पर बिहार सरकार कि भूमि पर निर्माण कराया गया है। नाला में जुलाई माह से मार्च माह तक लगातार पानी का बहाव होता है।
खासकर अगस्त से नवम्बर महीना तक नाला में बाढ़ पानी का अधिक बहाव होने से शिक्षक व स्कूली बच्चे महमद नगर से तकिया , सोनवे भीता के रास्ते तीन किलोमीटर घुमकर विद्यालय पहुंचते है जो एक बड़ी समस्या है। विद्यालय और गांव के बिच गुजरी हड़खड़िया नाला में आर सी सी पुलिया निर्माण को लेकर अकौना पंचायत मुखिया विनय पासवान, समिति संजय चौधरी, प्रमुख अर्चना कुमारी गुप्ता, बीडीओ सिरदला, विधायक बिमल राजबंशी, एसडीओ रजौली एवं शिक्षा विभाग नवादा से इस समस्या समाधान को लेकर अवगत कराया गया है।
बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के शिक्षको, अभिभावकों व स्कूली बच्चों के लिये बड़ी समस्या है। मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख से व्रतालाप किया जा रहा है।जल्द ही हड़खड़िया नाला पर विद्यालय के समीप आर सी सी पुलिया का निर्माण कराया जायगा। इस संबंध में जिलाधिकरी नवादा से मार्ग दर्शन मांगा गया है।
भईया जी की रिपोर्ट