नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पसिया कला गांव की शांति देवी ने शराबी पति की हरकतों से परेशान हो पति हो पति को 112 के हवाले कर दिया। अकबरपुर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि पति संजय यादव शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। हद तो तब हो गयी जब पत्नी के साथ मारपीट कर मोबाइल आदि तहस नहस कर दिया।
सारी सीमाएं लांघ चुके पति पर सख्ती के अलावा कोई विकल्प नहीं नहीं देख डायल 112 फोन किया। डायल 112 की टीम ने शराबी पति संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनलाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट