By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में (घोड़परास ) नीलगाय का आतंक, किसानों की मेहनत व पूंजी पर शामत

Swatva
Last updated: February 5, 2026 4:41 pm
By Swatva 61 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में (घोड़परास ) नील गाय के झुंड किसानों के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। बीते करीब दो महीनों से घोड़परास लगातार खेतों में घुसकर रबी फसलों के साथ-साथ दलहन एवं सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। झुंड के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को चर जा रही हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

- Advertisement -

घोड़परास के बढ़ते आतंक के कारण किसान रात-रात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। बावजूद फसलों को पूरी तरह बचा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि जैसे ही अंधेरा होता है, घोड़परास के झुंड खेतों में प्रवेश कर जाते हैं और देखते ही देखते फसलों को नष्ट कर देते हैं।

कई किसानों ने बताया कि फसलों की सुरक्षा के लिए उन्होंने शोर मचाने, रोशनी करने और अन्य पारंपरिक उपाय अपनाए, लेकिन इनका असर सीमित ही रहा। घोड़परास के झुंडों की संख्या अधिक होने के कारण नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।

किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। पहले से ही बढ़ती कृषि लागत और मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए घोड़परास का आतंक एक नई मुसीबत बनकर सामने आया है। किसानों ने फसलों का सुरक्षा के लिए प्रशासन से मांग की है।

- Advertisement -

इस बात मेसकौर पंचायत की मुखिया रामानंदन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में नीलगाय के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। नीलगाय झुंड में खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसान धर्मेंद्र यादव और कारु यादव ने बताया कि नीलगाय द्वारा लगातार फसल चरने से रबी फसलों को गंभीर क्षति पहुंची है और किसान परेशान हैं।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

वोटर जागरूकता को ले पदयात्रा, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
बिहारी समाज
TRE-4, 44 हजार, शिक्षक भर्ती, वैकेंसी, BPSC, अधियाचना, विज्ञापन
TRE-4 में 44 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, इसी माह BPSC को अधियाचना…अगले माह विज्ञापन
अवसर शिक्षा
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जन सुनवाई
बिहारी समाज
दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

वोटर जागरूकता को ले पदयात्रा, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
बिहारी समाज
TRE-4, 44 हजार, शिक्षक भर्ती, वैकेंसी, BPSC, अधियाचना, विज्ञापन
TRE-4 में 44 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, इसी माह BPSC को अधियाचना…अगले माह विज्ञापन
अवसर शिक्षा
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जन सुनवाई
बिहारी समाज
दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

वोटर जागरूकता को ले पदयात्रा, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

नवादा : मेरा युवा भारत, नवादा के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जन सुनवाई

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन…

By Swatva
बिहारी समाज

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली गांव के काराखूंट…

By Swatva
बिहारी समाज

स्पोर्ट और स्किल डेवलपमेंट के लिए पायस मिशन को मिला “बेस्ट स्कूल” का अवार्ड

अरवल - मुख्यालय अवस्थित पायस मिशन स्कूल को 03 फरवरी 2026 को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?