– रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन
नवादा : जिले के पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद के बड़े भाई सह पूर्व विधायक स्व कृष्णा प्रसाद की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें श्रद्धांजलि सभा, माल्यार्पण, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक भंडारा एवं सांस्कृतिक आयोजन शामिल है। मुख्य कार्यक्रम नवादा सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर स्थित विशाल मंच से हुआ जहां हजारों की संख्या में उपस्थित, जनप्रतिनिधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने कृष्णा प्रसाद अमर रहे के नारे लगाए।
नवादा के महान विभूति और जनजानक पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्य स्मृति दिवस पर जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुँचे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व0 कृष्णा प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुआ। उनके पुत्र एमएलसी अशोक कुमार, धर्मपत्नी प्रमिला देवी, विधायक विभा देवी छोटे भाई विनोद यादव समेत राजबल्लभ परिवार के सदस्यों ने पूजा-पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की लम्बी कतार श्रद्धांजलि अर्पित करते देखी गई। मौके पर सभी राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। बीजेपी, कांगेस, जदयु, राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंचीय समारोह की अध्यक्षता, पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव ने किया, जबकि संचालन एमएलसी अशोक कुमार ने किया। पुण्यतिथि समारोह में एमएलसी अशोक कुमार द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्धाटन किया गया जिसमें 101 रक्तवीरों ने रक्त दान कर महान सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेषर, हिमोग्लोबिन, मृत्र रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न स्वस्थ्य जांचों की सुविधा दी गई।
जिले के प्रमुख जेनरल फिजीशियन डॉ रविश कुमार, जेनरल सर्जन डॉ पुष्कर चन्द्र, हड्डी एवं नस रोग विषेषज्ञ डॉ. आनन्द भूषण, डेन्टल सर्जन डॉ नीरज कुमार, नाक कान गला रोग विषेषज्ञ डॉ. आषुतोष कुमार, नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और रोगियों के बीच दवाईयां वितरित की। इसके साथ ही पूरे दिन सामूहिक भंडारे का आयोजन चलता रहा।
दूसरी ओर लोक गायक छोटू छलिया का सांस्कृतिक आयोजन चलता रहा जिसमें निर्गुण गायन की प्रधानता रही। भव्य समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी, उपाध्यक्ष निशा चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, एमएल, नवादा विधायक विभा देवी, पूर्व विधायक प्रकाशवीर, जदयू नेता जयशंकर चंद्रवंशी, बीजेपी नेताव प्रो विजय सिन्हा, अल्पसंख्यक नेता प्रिंस तमन्ना, शेखपुरा से विजय यादव, केपी सिंह, मनोज चंद्रवंशी, रवींद्र यादव, उमेश यादव, लालकेश्वर राय, अफरोजा खातून सहित सैंकड़ों वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 कृष्णा बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भईया जी की रिपोर्ट