नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ आवाज टुडे फाउंडेशन के प्रांगण में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ नवादा के तत्वावधान में आयोजित बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती समारोह जिला अध्यक्ष कमल किशोर बिंदु जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
समारोह में जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव प्रसाद वर्मा, संघ के महासचिव अनिल प्रसाद दांगी जी कोषाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद दांगी जी जद यू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय वर्मा एवं संघ के कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों समाजसेवीगण शामिल हुए।
मौके पर वक्ताओं ने अमर शहीद जगदेव बाबू के बताए हुए मार्ग चलने का संकल्प लिया एवं जगदेव बाबू को पिछड़ो दलितों के मसिहा थे जिन्होंने समाज को नई दिशा एवं पहचान दिलाई। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की प्रेरणा दी। शोषितों वंचितों के आवाज थे अमर शहीद जगदेव बाबू।
भईया जी की रिपोर्ट