By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सरकार की मंशा अच्छी, लेकिन सिस्टम फेल!

Swatva
Last updated: February 3, 2026 12:14 pm
By Swatva 24 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– जिले के किसान बोले -‘आत्मा योजना ‘, हम तक क्यों नहीं पहुंचती

नवादा : बिहार सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और आधुनिक खेती से किसानों को जोड़ने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। अगर बात करें जिले की तो यहां कृषि विभाग की अहम योजना आत्मा (ATMA) से जुड़ी जानकारी किसानों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि अक्सर हर महीने होने वाले प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रमों के बावजूद बड़ी संख्या में किसान इससे अनजान बने हुए हैं।

Contents
– जिले के किसान बोले -‘आत्मा योजना ‘, हम तक क्यों नहीं पहुंचतीयहां समझिए किसानों की बातों कोआइये समझते हैं किसानों का खास प्लानकैसे करें आवेदन
- Advertisement -

किसान सरकार की योजना की तारीफ तो करते हैं, पर मन में एक कसक रह जाता है कि मुझ तक योजना आखिर क्यों नहीं पहुंच पा रही है? ये बात अलग है कि सरकार लाखों की धनराशि खर्च कर जिले में सरकारी पोस्टर से योजनाओं की जानकारी देने का दावा करती है। अब आइए जिले में आत्मा से जुड़े किसानों से फरवरी के प्लान को समझते हैं।

यहां समझिए किसानों की बातों को

किसान अनंत कुमार सिंह का कहना है कि सरकार की आत्मा से जुड़ी योजना अच्छी लगती है, लेकिन किसान को इसकी सूचना समय पर नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि आत्मा से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी किसानों तक पहुंच ही नहीं पाती है। अगर सही समय पर और सही माध्यम से सूचना मिले तो किसान जरूर जुड़ेंगे और इसका लाभ भी उठाएंगे।

किसान संतोष कुमार का कहना है कि सरकार का प्रयास सराहनीय है, लेकिन जानकारी के अभाव में किसान योजनाओं से दूर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आम किसानों तक योजना की पूरी जानकारी नहीं पहुंचेगी तब तक आत्मा जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।

- Advertisement -

आइये समझते हैं किसानों का खास प्लान

जिला कृषि पदाधिकारी आत्मा के सह परियोजना निदेशक अजीत प्रकाश ने कहा कि किसानों के लिए फरवरी महीने में विशेष प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत किसानों को राज्य के अंदर और राज्य के बाहर ले जाकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्नत बीज तकनीक के लिए किसानों को उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना है। इसके अलावा बकरी पालन से जुड़े प्रशिक्षण के लिए किसानों को मथुरा स्थित बकरी अनुसंधान संस्थान भेजा जाएगा।

इतना ही नहीं, दूध उत्पादन और उसके प्रसंस्करण से जुड़े प्रशिक्षण के लिए किसानों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ले जाया जाएगा। बागवानी प्रबंधन के लिए लखनऊ. जबकि जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को सिक्किम स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण और जैविक खेती से जुड़े अन्य प्रशिक्षण भी प्रस्तावित हैं।

- Advertisement -

कैसे करें आवेदन

कृषि विभाग के अनुसार इन सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए किसान फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को अपने नजदीकी प्रखंड कृषि कार्यालय या फिर जिला कृषि विभाग में जाकर सूचना देने होगें। इसके बाद विभाग अपने रजिस्टर लिस्ट में किसानों की जानकारी व फोन नंबर रखेगी। इसके बाद विभाग लिमिट के हिसाब से पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ट्रेनिंग उपलब्ध करवाएगी।

बता दें कि आत्मा योजना के तहत यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा और इसका उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन और वैकल्पिक आय के साधनों से जोड़ना है। सवाल यही है कि जब तक योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक नहीं पहुंचेगी, तब तक किसान इन अवसरों का पूरा लाभ कैसे उठा पाएंगे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, शपथ, विधानसभा
शपथ के बाद सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे अनंत सिंह और नीतीश के छुए पैर
राजनीति देश-विदेश राजपाट
ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, शपथ, विधानसभा
शपथ के बाद सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे अनंत सिंह और नीतीश के छुए पैर
राजनीति देश-विदेश राजपाट
ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का

नवादा : जिले के अकबरपुर शंकर जी के अंडरग्राउंड स्टेडियम में दूधिया रोशनी…

By Swatva
बिहारी समाज

ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 

नवादा : जिला क्रिकेटर एसोसिएशन के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई…

By Swatva
बिहारी समाज

शिद्दत से याद किये गये शहीद जगदेव, माल्यार्पण कर मनायी जयंती 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ आवाज टुडे फाउंडेशन…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान –…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?