– विरोध करना पड़ा महंगा
नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के नरौली गांव के कामता सिंह को शराब तस्करों का विरोध करना महंगा पड़ गया। विरोध के कारण पहले तस्करों ने मारपीट किया। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। और अब एक साजिश के तहत खलिहान में करीब नौ लीटर अंग्रेजी शराब रख पुलिस को सूचना देकर न केवल बरामद कराया बल्कि गिरफ्तार भी कराया।
अब जब कामता सिंह बेवजह फंस गए तब ग्रामीणों का आक्रोश सामने आने लगा है। जाहिर है सारा खेल पुलिस की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा है।
बता दें जिले में शराब मामले में शराब तस्करों व बिक्रेताओं का विरोध करने वालों को ही पुलिस शराब माफियाओं की मिलीभगत से फंसाने का काम कर रही है ताकि उनके धंधे का विरोध करने का कोई हिम्मत न कर सके। ऐसे में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है तो विरोध करने वालों के हिम्मत जबाव देने लगी है।
भईया जी की रिपोर्ट