By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

174.43 करोड़ रुपये से बनेगा आरओबी, 30 लोगों को मिलेगा हटने का नोटिस

Swatva
Last updated: February 2, 2026 12:46 pm
By Swatva 290 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– नवादा रेलवे ओवरब्रिज: -दशकों पुराना सपना अब हकीकत बनने की राह पर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

नवादा : जिले के लिए वर्षों से देखा जा रहा सपना अब हकीकत की राह पर है। शहर को जाम की भयावह समस्या से मुक्ति दिलाने वाला रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। नवादा–जमुई मुख्य पथ पर मिर्जापुर रेलवे गुमटी के समीप प्रस्तावित आरओबी के लिए रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Contents
– नवादा रेलवे ओवरब्रिज: -दशकों पुराना सपना अब हकीकत बनने की राह पर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत30 भवनों पर गिरेगी गाज, लोगों में मची हलचलदो दिन में नोटिस और 15 दिनों का समय174.43 करोड़ की लागत और प्रशासनिक स्वीकृतिजाम की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत
- Advertisement -

इसी क्रम में रेलवे की जमीन पर बने भवनों में रह रहे कुल 30 लोगों को चिह्नित कर नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित आरओबी की कुल लंबाई 1,090.70 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी।ओवरब्रिज तीन नंबर बस पड़ाव के समीप से शुरू होकर शहर के अस्पताल रोड होते हुए हाट मोड़ तक जायेगा। निर्माण के लिए पूर्व में ही मापी का कार्य पूर्ण कर लिया गया था, जिसमें सड़क की चौड़ाई करीब 82.5 फीट निर्धारित की गयी है। यह परियोजना नवादा शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाली मानी जा रही है।

30 भवनों पर गिरेगी गाज, लोगों में मची हलचल

रेलवे के वरीय शाखा अभियंता तारकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में आरओबी निर्माण कंपनी बीएसआरडीसीएल के सर्वेयर एवं अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। रेलवे की जमीन पर बने 30 भवनों को चिह्नित कर उन पर लाल पेंट से नंबर अंकित किये गये हैं, साथ ही, वहां रह रहे लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज किये गये हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

दो दिन में नोटिस और 15 दिनों का समय

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिह्नित 30 लोगों को दो दिनों के भीतर नोटिस जारी किया जायेगा। नोटिस मिलने के बाद उन्हें 15 दिनों का समय दिया जायेगा, ताकि वे स्वयं अपने निर्माण हटा सकें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा भवनों को हटाने की कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

174.43 करोड़ की लागत और प्रशासनिक स्वीकृति

इस महत्वाकांक्षी आरओबी परियोजना की कुल अनुमानित लागत 174.43 करोड़ रुपये है। इसमें बिहार सरकार का अंश 75.38 करोड़ रुपये व रेलवे का अंश 99.05 करोड़ रुपये शामिल है। परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, जिससे अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

जाम की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत

आरओबी निर्माण के बाद मिर्जापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से शहरवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन जैसे क्षेत्रों में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ओवरब्रिज न सिर्फ यातायात को सुगम बनायेगा, बल्कि नवादा के विकास को भी नयी रफ्तार देगा। जहां कुछ लोगों को विस्थापन की कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, वहीं पूरा शहर विकास की नयी ऊंचाइयों को छू सकेगा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या कांड में हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर
बिहारी समाज
जिला राजद अध्यक्ष सह मुखिया की मुश्किलें बढ़ीं
लेटेस्ट न्यूज़
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की कार भीषण हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 गंभीर
बिहारी समाज
करोड़ों के साइबर घोटाले का भंडाफोड़, 31 सिम कार्ड और 8 ATM के साथ युवक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या कांड में हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर
बिहारी समाज
जिला राजद अध्यक्ष सह मुखिया की मुश्किलें बढ़ीं
लेटेस्ट न्यूज़
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की कार भीषण हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 गंभीर
बिहारी समाज
करोड़ों के साइबर घोटाले का भंडाफोड़, 31 सिम कार्ड और 8 ATM के साथ युवक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या कांड में हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर

पटना : मोकामा से जद(यू) के विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

जिला राजद अध्यक्ष सह मुखिया की मुश्किलें बढ़ीं

नवादा : जिले के राजद अध्यक्ष सह अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज…

By Swatva
बिहारी समाज

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की कार भीषण हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहार के नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो होनहार…

By Swatva
बिहारी समाज

करोड़ों के साइबर घोटाले का भंडाफोड़, 31 सिम कार्ड और 8 ATM के साथ युवक गिरफ्तार

सारण : बिहार के सारण जिले में पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?